सफदरगंज पुलिस का बड़ा एक्शन: भैंस चोर गिरोह का भंडाफोड़, 9 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार



सफदरगंज पुलिस का बड़ा एक्शन: भैंस चोर गिरोह का भंडाफोड़, 9 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

पिकअप, ऑटो, अवैध तमंचे व नकदी बरामद, पुलिस की सराहना

अनिल कनौजिया 

 बाराबंकी। थाना सफदरगंज पुलिस ने भैंस चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए शातिर चोर गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त एक महिंद्रा पिकअप, एक ऑटो, एक मोटरसाइकिल के साथ 3 अवैध तमंचे, 4 कारतूस और भैंस बेचकर प्राप्त 9300 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में गठित टीम ने 14 जुलाई को यह कार्रवाई की। लक्षबर निवासी फकरेआलम पुत्र अतीक की तहरीर पर मु0अ0सं0 280/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान 

1. रीशू पुत्र लल्लू राम - उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी ग्राम भैसुरिया, थाना फतेहपुर, जनपद बाराबंकी

2. अमर सिंह पुत्र राजू - उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी ग्राम मोहदीपुर पुरवा रेवान, थाना महमूदाबाद, जनपद सीतापुर  

3. अभिमन्यु पुत्र राकेश - उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी ग्राम मोहदीपुर पुरवा रेवान, थाना महमूदाबाद, जनपद सीतापुर

4. किशन पुत्र प्रेम - उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी ग्राम केशरीपुर, थाना मसौली, जनपद बाराबंकी

5. अंकुर पुत्र लल्लूराम - उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी ग्राम भैसुरिया, थाना फतेहपुर, जनपद बाराबंकी

6. विशाल पुत्र लल्लू राम - उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी ग्राम भैसुरिया, थाना फतेहपुर, जनपद बाराबंकी

7. लवकुश उर्फ राजन पुत्र राजकुमार - उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी ग्राम मोहदीपुर पुरवा रेवान, थाना महमूदाबाद, जनपद सीतापुर

8. विपिन पुत्र राजू - उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी ग्राम भैसुरिया, थाना फतेहपुर, जनपद बाराबंकी

9. धाकड़ पुत्र कीड़ा - उम्र करीब 50 वर्ष, निवासी ग्राम परवरभारी, थाना बदरखुर, जनपद बारांबकी के रुप में हुई पुलिस के अनुसार पकड़े गए अभियुक्त बाराबंकी के अलावा बहराइच व सीतापुर में भी चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहे हैं। इनके खिलाफ चोरी, पशु क्रूरता, आर्म्स एक्ट व बीएनएस की कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अंकुर व विशाल पुत्र लल्लूराम निवासी भैसुरिया का नाम भी प्रकाश में आया है।

भैंस व पंडवा बरामद होने पर वादी व परिजनों ने सफदरगंज पुलिस टीम की कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस अन्य साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया वरिष्ठ उप निरीक्षक यमुना प्रसाद पाण्डेय सुनील कुमार, प्रवीण सिंह,रिषभ सिंह चंदेल,सूरज जयसवाल अभिनव कनौजिया सहित आदि शामिल रहे।


                 प्रेस नोट थाना सफदरगंज